फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने गलत लगा दी लूट के प्रयास की धारा

पुलिस ने गलत लगा दी लूट के प्रयास की धारा

Sun, 05 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गलत लगा दी लूट के प्रयास की धारा
बागपत।
विज्ञापन

सिसाना गांव के पास स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल संविदा विद्युत कर्मी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर लूट के प्रयास की धारा गलत लगाने का आरोप लगाया। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर धारा हटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मोहल्ला देशराज चौहनान बागपत के काफी लोग शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने एएसपी को बताया कि एक मई को सिसाना गांव के पास संविदा विद्युत कर्मी भीम चौहान और पावला गांव निवासी गौरव पक्षों के बीच नहाने को लेकर विवाद हो गया। दो मई को गौरव समेत सात युवकों ने संविदा विद्युत कर्मी भीम पर जानलेवा हमला किया। घायल ने गौरव, रोहित, शिवम, अभिषेक, अंकित, आकाश और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उनके खिलाफ लूट के प्रयास की धारा लगा दी। जबकि उनके बीच मारपीट हुई । लूट के प्रयास की कोई घटना नहीं हुई। उन पर लगाई फर्जी धारा को हटाया जाए। उन्होंने एएसपी से धारा हटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने केस की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजवीर, उदयवीर, सोनू, पिंटू, कपिल, उदल, प्रमोद, श्रीनिवास, बिट्टू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed