{"_id":"5cba1594bdec221445023b59","slug":"51555699092-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय होने के बाद युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी तय होने के बाद युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी तय होने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि परिजनों ने चार साल पहले छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी मोंटी उर्फ विशाल से उसकी शादी तय की थी। शादी तय होने के कुछ बाद ही युवक ने उनके घर आना जाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। युवक उसे पूजा करने के बहाने से हरिद्वार लेकर गया। वहां पर उसके साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाए। वह यह सोचकर चुप रही कि उनकी शादी हो जाएगी। युवक ने कई बार उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दो माह पहले उसे जान मारने की भी कोशिश की गई। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी मोंटी उर्फ विशाल, राहुल व रीतू के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।