{"_id":"5cb38684bdec22140559c518","slug":"51555269252-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो घायल, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो घायल, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर में मार्ग पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी पिंटू मार्ग पर मकान के सामने बाइक खड़ी कर मकान में अंदर गया । इसी दौरान मार्ग से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। मार्ग शकरा होने के कारण बाइक खड़ी होने के चलते ट्र्रैक्टर वहां से नहीं निकल सका। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मार्ग से बाइक हटाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक वह नहीं आया तो ट्रैक्टर चालक आग बबूला हो गया। इसके बाद बाइक सवार के आने पर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लात घूंसे और डंडे चले। इस मारपीट में बाइक सवार पिंटू और ट्र्रैक्टर चालक रविंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों की मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों घायलों का इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।