फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिवार पर हमले में आठ के खिलाफ केस दर्ज

परिवार पर हमले में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
परिवार पर हमले में आठ के खिलाफ केस दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लधवाड़ी गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।

लधवड़ी गांव में 21 मार्च को होली खेलने को लेकर राजेश पुत्र खासे और नरेश पुत्र श्यामा में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर घर भेजा। रात्रि में आठ बजे के लगभग नरेश पक्ष ने राजेश के घर पर लाठी डंडों, धारदार हथियारों से हमला बोला। झगड़े में नाथी, सतीश, राजेश, बदलू, सुनील, पिंकी, अर्जुन घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाथी और राजेश को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी है। उन्होंने उसी दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने नरेश, विनोद, गौरव, सौरव निवासी लधवाड़ी, सनोज, मनोज व सचिन, रामी निवासी काठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed