फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाधी में दो पक्षों में पथराव, नौ घायल

गाधी में दो पक्षों में पथराव, नौ घायल

Mon, 18 Feb 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
गाधी में दो पक्षों में पथराव, नौ घायल
बागपत। गाधी गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ एवं नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाधी गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र मास्टर जयपाल सिंह व टीटू पाठक पुत्र जयपाल पाठक के मकान आमने-सामने हैं। घर के बाहर सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। कृष्णपाल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और नोएडा में तैनात है। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने मकान की छत से पथराव किया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कृष्णपाल ने बताया कि टीटू पक्ष के लोग आए दिन उसके परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। रविवार को भी उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ की। उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की, जिसमें कृष्णपाल, उसकी पत्नी शीला, बेटी मानसी, भतीजा सचिन कुमार व पिता मास्टर जयपाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के टीटू ने बताया कि मकान के सामने सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। उन्होंने नाली में पानी रोक रखा है। कृष्णपाल पक्ष ने नाली में पानी छोड़ दिया। मना किया तो उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मकान की छत से पथराव किया, जिसमें टीटू, उसका बेटा बंटी, पत्नी राशि व भाई वीरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान मास्टर चमन शर्मा ने बताया कि नाली के पानी को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed