फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तेंदुए ने खपराना गांव में बछिया को निवाला बनाया

तेंदुए ने खपराना गांव में बछिया को निवाला बनाया

Wed, 31 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने खपराना गांव में बछिया को निवाला बनाया
बिनौली (बागपत)। मंगलवार को शाम के समय तेंदुए ने खपराना गांव में वन क्षेत्र के पास घास चर रही एक बछिया को शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से तेंदुए को काबू करने की मांग की।
विज्ञापन

खपराना गांव निवासी बीनू शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा का घर गांव के बाहरी हिस्से में वन क्षेत्र के पास है। जहां उसके पशु बंधे रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को शाम के समय बछिया को चरने के लिए छोड़ दिया। चरते हुए बछिया को तेंदुए ने उठाकर अपना शिकार बना लिया। बछिया के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद बछिया के अवशेष वन क्षेत्र में मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ पहले भी चार पांच गोवंश को अपना शिकार बना चुका है, सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को जल्द काबू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed