{"_id":"5b7c6de442c792466f4a1079","slug":"51534881252-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दंपति के आपतिजनक फोटो वायरल किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दंपति के आपतिजनक फोटो वायरल किए
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पत्नी के साथ फेस बुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर अज्ञात युवक द्वारा आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी तीन माह से उसके साथ लड़की बनकर व्हाट्स एप पर बात कर रहा था। आरोपी ने धोखे से उसके और उसकी पत्नी के फोटो व्हाट्स एप से ले लिए। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन ने बताया कि तीन माह पूर्व उसके व्हाट्स एप नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से मैसेज आया । अज्ञात ने अपने आप को बागपत की लड़की बताकर अपना नाम नैना गुप्ता बताया । उसने लड़की समझकर व्हाट्सएप पर उससे चैटिंग शुरू कर दी। दोनों व्हाट्स एप पर बातचीत करते रहे। आरोपी ने दोस्ती का हवाला देकर धोखे से पीड़ित व उसकी पत्नी के फोटो व्हाट्स एप पर ले लिए। इस दौरान पीड़ित ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में भी अपने कुछ फोटो आरोपी को भेजे । आरोपी ने उसे कभी अपना फोटो नहीं दिखाया और न ही कभी वीडियो कॉलिंग के जरिये बात की। शक होने पर पीड़ित ने दूसरे नंबरों से भी उसे कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। पीड़ित ने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि झगड़े के तीन दिन पहले ही आरोपी ने कविता रानी के नाम से फर्जी फेस बुक एकाउंट बनाकर उसके और उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नैना गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है।