{"_id":"5b71dc5242c79246734f1204","slug":"51534188626-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड में आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहा हत्याकांड में आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अग्रवाल मंडी टटीरी में दस दिन पूर्व हुई विवाहिता नेहा की हत्या के मामले में परिजन सीओ दिलीप सिंह से मिले। उन्होंने मामले में फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सीओ बागपत दिलीप सिंह ने मिले। परिजनों ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में चार अगस्त को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी नेहा शर्मा की फांसी लगाकर हत्या की। इस मामले में पिता राजेश कुमार ने पति दीपक, ससुर रघुवर दयाल, सास इंद्रा, जेठ बंटी, जेठानी बेबी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने पति दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि शेष आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक नेहा के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं दर्शाए गए। उन्होंने चिकित्सक पर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सीओ से मांग की कि शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार है। घर पर ताला लटका है। इस मौके पर राजेश कुमार, भंवर सिंह, बिजेंद्र, राकेश शर्मा, निलेश, संजीव, सुभाष चंद आदि रहे।