फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने का मामला

प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने का मामला

Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने का मामला
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में आरोपी को छोड़ा
विज्ञापन


बागपत। हाइवे पर प्रापर्टी डीलर एवं बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के फुफेरे भाई लोकेश शर्मा को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस हिरासत में लिए आरोपी अरुण को कोतवाली से छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

मंगलवार की शाम मुजफ्फरनगर के कुरावा निवासी प्रापर्टी डीलर लोकेश शर्मा अपने भाई सुनील व बाबू राम के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास कार सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी थीं। तीन गोली लगने से लोकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने गंभीर हालत में सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर किया गया था। इस मामले में घायल के भाई सुनील शर्मा ने कोतवाली में बुढ़ाना निवासी अरविंद सैनी एवं कुरावा निवासी अरूण और उसकी पत्नी अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी अरूण को कोतवाली से छोड़ दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामला संदिग्ध है। प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed