फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेई और एसएसओ सहित तीन पर केस दर्ज

जेई और एसएसओ सहित तीन पर केस दर्ज

Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जेई और एसएसओ सहित तीन पर केस दर्ज
बागपत। हादसों में लाइनमैन सहित दो युवकों की मौत के मामले में सरूरपुर बिजलीघर के जेई, एसएसओ और अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने नम आंखों से दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात में लधवाड़ी गांव में हाईटेंशन विद्युत करंट लगने से सरूरपुर बिजलीघर के लाइनमैन ओमपाल की मौत हो गई । नाराज ग्रामीणों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लगाने पहुंचे राहुल को डंपर ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे दो घंटे तक जाम रखा । एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला । इस मामले में सरूरपुर निवासी मृतक लाइनमैन ओमपाल के भाई कर्णपाल ने सरूरपुर बिजलीघर के जेई मनोज गुप्ता, एसएसओ पवन कुमार सैनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक राहुल के चाचा सतीश कुमार पुत्र बलजीत ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। दो शव एक साथ गांव पहुंच तो लोगों की आंखें नम हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

आरोपी चालक को कोतवाली से छोड़ा
बागपत। लधवाड़ी मोड पर युवक को कुचल कर भाग रहे डंपर को लोगों ने नैथला मोड़ के पास पकड़ लिया था। इस दौरान उन्होंने आरोपी चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह चालक की जान बचाई और हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को कोतवाली से छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों की पिटाई के कारण आरोपी डंपर चालक भी घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed