फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी रचाई

किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी रचाई

Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी रचाई
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन करा युवक ने जबरन शादी कर ली और दो माह तक उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस किशोरी समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव से 29 मार्च को दो महिलाएं किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। किशोरी की मां ने अपनी जेठानी समेत दो के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन-चार लोग किशोरी को कार में लेकर बागपत लौट रहे थे। परिजनों ने सिसाना में कार को पकड़ लिया, लेकिन यहां से आरोपी भाग निकले। परिजनों ने कार का पीछा कर बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। कार सवार लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसकी परिचित दोनों महिलाओं ने उसे हरियाणा के संभालखा में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। उसका जबरन धर्म बदलवा कर मंदिर में शादी करा दी। दो माह तक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। अब ये लोग उसे दिल्ली में किसी युवक को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। बाद में चांदीनगर थाना पुलिस कोतवाली बागपत पहुंची और किशोरी व आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ परिजनों में गुस्सा
बागपत। किशोरी के परिजनों में चांदीनगर थाना पुलिस के प्रति गुस्सा था। चांदीनगर थाने की पुलिस जब बागपत कोतवाली में पहुंची तो परिजनों ने पुलिस कर्मियों को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने विवेचक व महिला पुलिस भी रिश्वत लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed