फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बलकटी से काटकर दोस्त की हत्या, लाश को घसीटा

बलकटी से काटकर दोस्त की हत्या, लाश को घसीटा

Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बलकटी से काटकर दोस्त की हत्या, लाश को घसीटा
बड़ौत (बागपत)। ट्यौढ़ी गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने ही दुकानदार की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। रात के समय शव को गली में घसीटते हुए एक सौ मीटर दूर तालाब के किनारे फेंक दिया। सुबह युवक का लाश मिली तो सनसनी फैल गई। एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। एसपी के आश्वासन पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। इस मामले में मृतक के भाई ने चार युवकों को नामजद कराकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ट्यौढ़ी गांव निवासी राम कुमार शर्मा का 25 वर्षीय बेटा अंकित गांव में ही चाय-समोसे की दुकान चलाता था । मंगलवार की देर शाम गांव के चार दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए । बुधवार की सुबह युवक का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। उसका चेहरा तालाब के अंदर डूबा था। युवक की बलकटी से काटकर हत्या की । सूचना पर एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की पुलिस ने नोंक झोंक हुई। परिजनों की मांग थी कि पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही शव उठने देंगे। एसपी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन पर एक घंटे बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। इस संबंध में मृतक के भाई पिंटू शर्मा ने छोटू पुत्र सतपाल, मोनू पुत्र रोहताश, मन्नु पुत्र नन्हें, सचिन पुत्र जगदीश व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छोटू और मोनू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed