{"_id":"5ac529b64f1c1bed618b58e7","slug":"51522870710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौली गांव में घर में घुसकर दंपति से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौली गांव में घर में घुसकर दंपति से मारपीट
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में घर में घुसकर चार-पांच लोगों ने दंपति को मारपीट कर अधमरा कर दिया और महिला को गले में फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे भाग गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया है।
बुधवार की सुबह जब रोहताश व उसकी पत्नी राकेश अपने घर में बैठे थे। तभी चार-पांच लोग आए और लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। राकेश के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग उधर दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। राकेश ने पति रोहताश के साथ जाकर कोतवाली में तहरीर दी है। इस घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। जिस समय रोहताश व उसकी पत्नी राकेश की पिटाई की जा रही थी तो उनकी बेटी शालू ने घटना की वीडियो भी बना ली जिसे वायरल किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।