{"_id":"5a906fb24f1c1b410b8bac4f","slug":"51519415218-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यागी समाज के नेता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्यागी समाज के नेता पर जानलेवा हमला
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चोपड़ा महेशपुर गांव में त्यागी भूमिहार संघ के मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर युवक ने जानलेवा हमला किया। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और मारपीट कर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया । इस संबंध में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार की रात में चोपड़ा महेशपुर गांव में घर में बैठे त्यागी भूमिहार संघ के मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा की पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष त्यागी पुत्र निरंकार पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उनकी पीठ में सरिया से प्रहार किया। वहां मौजूद लोगों ने साहस कर हमलावर को दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने मारपीट कर आरोपी को पुलिस को सौंपा। आशीष त्यागी ने आरिफ पुत्र इकबाल के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आशीष त्यागी ने बताया कि आरिफ को उन्होंने लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पकड़वाया था। तभी से वह उनसे रंजिश रखता है। आरोपी का भाई राहुल खट्टा गैंग का बदमाश है। उसने कुछ माह पहले उनसे रंगदारी भी मांगी थी। इसमें वह जेल गया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।