फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों के डर से पीड़ित व्यापारी ने किया पलायन

बदमाशों के डर से पीड़ित व्यापारी ने किया पलायन

Thu, 25 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के डर से पीड़ित व्यापारी ने किया पलायन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में खल व्यापारी नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस अभी तक एक भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि बदमाशों के भय से पीड़ित व्यापारी परिवार सहित कस्बे से पलायन कर चला गया है। वहीं कस्बे के अन्य व्यापारियों को बदमाशों का भय सता रहा है और वे भी डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में 18 जनवरी की सुबह जेल में बंद कुख्यात बदमाश नितिन राठी के गुर्गों ने खल व्यापारी नवीन वर्मा के बेटे हर्ष को गन प्वाइंट पर लेकर 1.15 लाख रुपये की नगदी लुटी। इस मामले में व्यापारी ने नितिन राठी को नामजद व अन्य अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई। इस मामले में सात दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस घटना के बाद से पीड़ित व्यापारी का परिवार दहशत में जी रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न करने एवं बदमाशों के भय से बुधवार की तड़के चार बजे पीड़ित व्यापारी नवीन वर्मा परिवार सहित घर का ताला लगाकर पलायन कर कहीं चला गया है। वहीं कस्बे के अन्य व्यापारियों में बदमाशों की दहशत है। व्यापारियों ने कहा पुलिस के ऊपर से उनका भरोसा उठ गया है। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। व्यापारियों ने कहा कि यदि शीघ्र बदमाश नहीं पकड़े गए तो कस्बे के समस्त व्यापारी कस्बे से पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया पीड़ित व्यापारी को पुलिस सुरक्षा दी। व्यापारियों को पुलिस पर भरोसा करना होगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed