फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदरखा में सिलेंडर लीक होने से आग लगी, भगदड़

बदरखा में सिलेंडर लीक होने से आग लगी, भगदड़

Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बदरखा में सिलेंडर लीक होने से आग लगी, भगदड़
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बदरखा गांव के सुभाष की पत्नी कमंतरा देवी शनिवार को खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। सुभाष ने चूल्हे पर दूसरा सिलेंडर लगा दिया। जैसे ही कमंतरा देवी ने खाना बनाने के लिए गैस जलाई तभी गैस लीक होने से आग लग गई। सुभाष ने तत्परता दिखाकर रसोई से लीक सिलेंडर निकालकर आंगन में डाल दिया। परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों ने रेत व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत नहीं सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे का पता चलते ही छपरौली पुलिस वहां पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed