फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Sun, 12 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
बागपत। जिले के एक गांव में शुक्रवार को शाम के समय युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर युवती को उठाकर चौपाल पर ले गए। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ितों ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ौत कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक पक्ष के पांच-छह लोग आए और जबरन उसकी बेटी को उठाकर गांव की चौपाल पर ले गए। ग्रामीणों ने उसे बचाया। पीड़ित ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह छह बजे के आरोपियों ने परिवार पर फिर से हमला बोल दिया। उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed