फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारने वाले गिरफ्तार

भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारने वाले गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारने वाले गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी में आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने के विवाद में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र को गोली मारने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हसनपुर मसूरी गांव में 16 अप्रैल को सुरेंद्र जाटव पुत्र श्रीचंद जाटव को गोली मारकर घायल किया। घायल के बेटे संजय ने खेकड़ा थाने में हरेंद्र पुत्र जगदीश, गौरव उर्फ लड्डू पुत्र जयप्रकाश, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, कपिल पुत्र जयपाल, रोहित पुत्र आनंद निवासी नूरपुर मुजविता, जयराम पुत्र लिच्छी, ग्राम प्रधान कालू उर्फ नवीन पुत्र राजू निवासी हसनपुर मसूरी और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पांच आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए । पुलिस ने बृहस्पतिवार को घिटोरा मोड़ से आरोपी हरेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे, सात कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि घायल सुरेंद्र जाटव आरोपियों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर एससी/ एसटी के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देता रहता था। आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ । ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन व जयराम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया । इस रंजिश में ग्राम प्रधान से मिलकर उन्होंने सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई। उसे पर गोलियां बरसाई। इसमें वह बच गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपी अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के कारण रोका था जुलूस
बागपत। आरोपी हरेंद्र का कहना है कि आंबेडकर जयंती वाले दिन उसकी 17 वर्षीय बहन रेखा की मौत हुई। अनुसूचित जाति के लोग आंबेडकर जयंती का जुलूस निकाल रहे थे। मौत होने के कारण उन्होंने जुलूस रोक दिया था। इस कारण सुरेंद्र जाटव से उनका विवाद हो गया । उसने एससी/ एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी।


प्रधान पर आरोप, जांच कर रही पुलिस
बागपत। पुलिस को जानकारी मिली है कि हसनपुर मसूरी के ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन ने आंबेडकर जयंती पर हुए विवाद की आड़ में नूरपुर मुजविता गांव के पांचों युवकों से संपर्क किया। उन्हें पिस्टल, तमंचे, कारतूस एवं कार मुहैय्या कराई और सुरेंद्र की हत्या करने के लिए भेजा, लेकिन वह बच गया। आरोपियों ने पुलिस को यह जानकारी दी है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed