फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्वी यमन नहर पर दिन दहाड़े बाइक सवारों से लूटपाट

पूर्वी यमन नहर पर दिन दहाड़े बाइक सवारों से लूटपाट

Sun, 17 Mar 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी यमन नहर पर दिन दहाड़े बाइक सवारों से लूटपाट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किशनपुर बराल और रमाला के बीच पूर्वी यमन नहर की पटरी पर बड़ौत से बाइक पर अपने गांव तितरवाड़ा जा रहे दो लोगों से चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचों की बटों से हजारों की नगदी लूट ली और जाते समय कही यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे और खेतों से होकर भाग निकले।

तितरवाड़ा निवासी रामधन और उसका दोस्त सुरेंद्र किसी काम से पूर्वी यमन नहर की पटरी से बड़ौत करने आए। जब वे दोपहर वापस लौट रहे थे तो किशनपुर बराल और रमाला गांव के बीच पूर्वी यमन नहर की पटरी पर चार सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने रामधन से 3200 रुपये और सुरेंद्र से 4300 रुपये की नगदी लूट ली और बाद में तमंचे दिखाकर कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे खेतों से होकर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बदमाश नई उम्र के हैं। बाद लोग अपने गंतव्य स्थान को चले गए। रमाला पुलिस ने कहा अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है यदि सूचना आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed