{"_id":"5c4a149fbdec224c7f23bf3b","slug":"41548358815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी रामवीर को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी रामवीर को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित आदमपुर बस स्टैंड पर एसटीएफ और पुलिस की पचास हजार के इनामी रामवीर बावरिया के साथ मुठभेड़ हो गई। बाएं पैर में गोली लगने से रामवीर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हरियाणा के जिला गुरुग्राम निवासी रामवीर पर लखनऊ के चिन्हट थाने से पचास हजार रुपये का इनाम घोषित है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ नोएडा के सीओ राज कुमार और दोघट एसओ अजय शर्मा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चला रहा थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने आदमपुर बस स्टैंड पर बड़ौत की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारा करते ही बाइक पर पीछे बैठ युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एसटीएफ टीम के सिपाही अरविंद और देवदत्त घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया और बाइक से गिर गया। दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन दूसरे युवक की सुराग नहीं लगी। घायल से पूछताछ की गई तो वह लखनऊ के चिन्हट थाने का 50 हजार का इनामी रामवीर बावरिया निकला। बावरिया पर लखनऊ में हत्या, लूट और डकैती के छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मूल रूप से गुुरुग्राम के पटौदी का रहने वाला है। बावरिया से एक बंदूक, छह कारतूस बरामद हुए हैं।