{"_id":"5c3e3bffbdec2273970e3713","slug":"41547582463-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के पास विवाहिता पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट के पास विवाहिता पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास एक महिला ने ससुराल वालों पर हमला बोलने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी प्रीति पुत्री सुभाष ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बड़ौत निवासी हिमांशु पुत्र अजय वर्मा के साथ हुई । ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी उत्पीड़न कर रहे हैं। उससे पांच लाख रुपये दहेज में लाने की मांग की, लेकिन उसने दहेज लने से इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर निकाल दिया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को वह न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई। जब घर वापस लौट रही थी तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके गले में चुनरी से फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। शोर शराब होने पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने पति हिमांशु, ससुर अजय वर्मा, सास मिथलेश और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायौ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।