{"_id":"5c2e5ffdbdec2256fd70ff07","slug":"41546543101-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा ठेकेदार के दुराचार करने के केस में समझौता हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा ठेकेदार के दुराचार करने के केस में समझौता हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गाजियाबाद जनपद के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ भट्ठे के ठेकेदार द्वारा दुराचार करने के मामले में बुधवार की रात्रि में समझौता हो गया। आरोपी पक्ष ने रुपये देकर पीड़ित पक्ष को मना लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक भट्ठे का ठेकेदार गाजियाबाद जनपद के एक गांव से दो सगे भाई और उनकी पत्नी को मजदूरी के लिए लाया। जब वे बड़ौत पहुंचे तो एक महिला के पति को शराब पिलाकर उसे सुनसान लगाकर ले जाकर उसकी पत्नी से दुराचार किया। बुधवार को यह मामला कोतवाली पहुंचे और महिला ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की मौजूदगी में भट्ठा मालिक और मुनीम ने 25 सौ रुपये देकर महिला की जुबान बंद करने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी और वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अड़ी रही। बाद में पुलिस ने उसे कोतवाली से भगा दिया।
मामला उजागर होने पर बुधवार की रात में पुलिस की उपस्थिति में कुछ लोगों ने महिला को मनाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान कुछ लोगों ने समाज की बात कही, तो किसी ने पैसे लेने की बात कही। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात में आरोपी पक्ष ने रुपये देकर आरोपी पक्ष को मना लिया गया। साथ ही पुलिस ने भी मामला रफा दफा कर दिया है। मामला रफा दफा होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।