फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में उस्तरे से काटकर की गई थी युवक की हत्या

काठा में उस्तरे से काटकर की गई थी युवक की हत्या

Sat, 13 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
काठा में उस्तरे से काटकर की गई थी युवक की हत्या
बागपत। काठा गांव के जंगल में अज्ञात युवक की हत्या उस्तरे से काटकर की गई थी। पुलिस को घटना स्थल से उस्तरा, दो जोड़ी चप्पल व पेट्रोल की खाली बोतल मिली है। मृतक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर पांच जगह कटे होने के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काठा गांव के जंगल में बृहस्पवितार की सुबह महिपाल के खेत के पास खेकड़ा मार्ग पर सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। उसकी गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर पांच जगह उस्तरे से कटे होने के निशान मिले हैं। पुलिस को घटना स्थल से उस्तरा, दो जोड़ी चप्पल, एक खाली बोतल मिली है। बोतल से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही है। आशंका है कि हत्या करने के बाद युवक के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। पेट्रोल कम होने के कारण शरीर जल नहीं पाया। पुलिस अभी तक मृतक की शिनाखत नहीं कर पाई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आसपास के जनपदों में पुलिस को मृतक के फोटो भेजे गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed