{"_id":"5b54db684f1c1b4c748b686e","slug":"41532287848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये न देने पर किशोरी ने दुकान में तोड़फोड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस रुपये न देने पर किशोरी ने दुकान में तोड़फोड़ की
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नेहरू मूर्ति पर रविवार की दोपहर एक कास्मेटिक की दुकान पर एक दिव्यांग किशोरी भीख मांगने पहुंची तो दुकानदार ने उसे दो रुपये दे दिए, लेकिन उसने दुकानदार के ऊपर यह रुपये फेंक कर मारे और कहा कि दस रुपये दे। न देने उनसे दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को ईट मारकर घायल कर दिया, शोर सुनकर लोग उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस आरोपी दिव्यांग किशोरी को लेकर कोतवाली में पहुंची। इस घटना के बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन भी किया।
सुख माल चंद जैन की नेहरू मूर्ति पर कास्मेटिक की दुकान है, दुकान मालिक रविवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक दिव्यांग किशोरी दुकान में पहुंची और भीख मांगी तो उन्होंने दो रुपये दे दिए। इस पर किशोरी ने दो रुपये दुकानदार के मुंह पर फेंक कर मारे और कहा कि दस रुपये चाहिए। इस पर दुकानदार ने मना कर दिया, इससे नाराज होकर किशोरी ने दुकान मेें घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही ईट मारकर दुकानदार सुखपाल जैन को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे व्यापारियों ने आरोपी दिव्यांग किशोरी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली में ले आई। दुकानदारों ने आरोपी दिव्यांग किशोरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। किशोरी मेरठ की रहने वाली बताई गई है।, पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।