{"_id":"5b4cf25d4f1c1b3c748b545f","slug":"41531769437-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से हेलमेंट चोरी, फुटेज दिखाने के पांच सौ रूपये मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से हेलमेंट चोरी, फुटेज दिखाने के पांच सौ रूपये मांगे
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
पीएनबी बैंक शाखा से चोर एक युवक का हेलमेट चोरी कर ले गया। युवक ने बैंक प्रबंधक से शिकायत तो आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने के लिए पांच सौ रुपये फीस मांगी। जबकि हेलमेट मात्र तीन सौ रुपये का है।
छपरौली निवासी राजीव सोमवार को पीएनबी बैंक शाखा में लेन-देन के लिए गया । काउंटर पर हेलमेट रखकर लाइन में लग गया। वापस आया तो हेलमेट गायब था। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उसने शाखा प्रबंधक से मामले की शिकायत की। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए पांच सौ रुपये फीस मांगी। प्रबंधक ने कहा कि फीस जमा न कराने के बाद अधिकारियों से अनुमति लेकर फुटेज निकाली जा सकती है। बैंक उपभोक्ता जितेंद्र, अनिल, विकास, हरबीर, नीरज आदि ने रोष जताते हुए कहा कि बैंक के अंदर से सामान चोरी होना बैंक की जिम्मेदारी बनती है। ऐसी दशा में बैंक पांच सौ रुपये का चार्ज मांग रहा है। यह पूर्णतया गलत है। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया कि बैंक से सामान चोरी होना गंभीर मामला है। मामले की जांच की जा रही है।