फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मंदिर जा रही महिला के गले से चैन खींची

मंदिर जा रही महिला के गले से चैन खींची

Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मंदिर जा रही महिला के गले से चैन खींची
बड़ौत (बागपत)। बुधवार को भी रामबाग कॉलोनी में बाइक सवार बदमाश मंदिर जा रही महिला के गले से सोने की चेन खींच ले गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जैनमति जैन पत्नी स्व. उमेश चंद जैन रामबाग कॉलोनी स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। जैसे ही वह रामबाग में पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार हेलमेट पहने युवक आया और उनके गले से दो तौला की सोने की चेन खींच ले गया। शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन युवक हाथ नहीं लग सका। दो दिन पहले भी दिगंबर जैन शांति नाथ मंदिर गली से महिला की सोने की चेन बाइक सवार खींच ले गया । कुछ दिन पहले चिकित्सक की पत्नी के गले से रामा कॉलोनी में चेन खींची। आए दिन चेन लूटने की वारदातों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। इस संबंध मेे एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि टीम बनाकर शीघ्र ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed