{"_id":"5af352ec4f1c1b84098b92eb","slug":"41525895916-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों व आंध्रा बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों व आंध्रा बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भगवान महावीर मार्ग पर दो दुकानों और आंध्र बैंक में नकब लगाकर चोरी करने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मेें हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
भगवान महावीर मार्ग पर चोर मंगलवार की रात में नकब लगाकर संजीव जैन पुत्र आशाराम की बाण, बांस और बल्ली की दुकान में घुसा, इसके बाद प्रवीण पुत्र जगजोहर की लोहे की दुकान में नकब लगाकर आंध्र बैंक शाखा मेें घुसा और सीसीटीवी कैमरे के अनुसार कैश काउंटर तक पहुंचे। इसके बाद चोर ने स्ट्रांग रूम को खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चोर दुकानों और बैंक से कुछ भी नहीं ले जा पाए। दुकानदार संजीव ने बुधवार को दुकान खोली तो दीवार में नकब लगी मिली। उन्होंने बराबर के दुकानदार प्रवीण को सूचना दी तो वे दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान से बैंक की दीवार मेें नकब लगी मिली, इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे पुलिस महकमे मेें हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश, एएसपी अजय श्रीवास्तव, सीओ रमानंद कुशवाह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की। सूचना पर शाखा प्रबंधक नवीन रोशन और मेरठ से बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश मीना भी मौके पर पहुंचे, लेकिन चोर न तो दुकान और बैक से सामान नहीं ले पाए। इस संबंध में दुकानदारों और शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
प्लास्टिक की बाल्टी से ढका चेहरा, मात्र एक मिनट तक रहे बैंक में
बड़ौत। आंध्र बैंक मेें लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक युवक दिखाई दिया, जो प्लास्टिक की बाल्टी से ढका था और वह 11:37 मिनट पर घुसा और कैश काउंटर तक गया और मात्र एक मिनट में वापस चला गया। सीसीटीवी फुटेज से चोर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना में एक बदमाश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
चोरों ने कई दिन तक घटना को अंजाम देने के लिए बनाई योजना
बड़ौत। पूरे घटनाक्रम से लगता है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने पहले पूरी जानकारी दी और कैसे बैंक में नकब लगाकर पहुंचा जाए और इसकी योजना कई दिन मेें की होगी। ग्राहक बनकर दुकान मेें गए होंगे और पूरी स्थिति का जायजा लिया होगा। सीओ रमानंद कुशवाह ने बताया कि चोर काफी चालाक था, कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, इसलिए अपना चेहरा प्लास्टिक की बाल्टी से ढक लिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।
नहीं हुआ लेन-देने कार्य
बड़ौत। बैंक में नकब लगाकर चोरी करने की सूचना के बाद बैक का कार्य प्रभावित रहा। पुलिस अफसरों के आने जाने के कारण दिनभर बैंक में लेन-देन भी नहीं हो सका।