फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस की गाड़ी बाइक सवार से टकराई, हंगामा

पुलिस की गाड़ी बाइक सवार से टकराई, हंगामा

Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी बाइक सवार से टकराई, हंगामा
बड़ौत (बागपत)। छपरौली चुंगी के नजदीक शुक्रवार की रात में उस समय बवाल हो गया, जब 100 नंबर पुलिस की गाड़ी एक बाइक से टकरा गई। लोगों ने वहां पर हंगामा कर दिया, इससे हाइवे जाम हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों की पुलिस से हाथापाई भी हो गई। बाद मेें पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें वहां से भगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि में शताब्दी नगर निवासी सचिन बाइक से जा रहा था। उसी समय एक गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक 100 नंबर पुलिस की गाड़ी से टकरा गई और बाइक सवार सड़क पर गिर गया। आसपास के दुकानदार वहां पर एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हाइवे जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। बाद मेें पुलिस ने लाठी फटकारते हुए उन्हें भगाया। इस दौरान टीवी चैनल के मीडिया कर्मियों के साथ कवरेज करने को लेकर भी पुलिस की नोकझोंक हुई। इस संबंध में सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


लाठी डंडे चले, दो गिरफ्तार
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर केला खरीदने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस मामले में किसी की जान भी जा सकती थी, पुलिस ने एक पक्ष से रिजवान व दूसरे पक्ष से विपिन सिनौली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed