{"_id":"5ae4c1cb4f1c1b9f098b7142","slug":"41524941259-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने पुत्रवधू से जान का खतरा बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध ने पुत्रवधू से जान का खतरा बताया
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
साहब मुझे बचा लो, पुत्रवधू मेरी जान ले लेगी। 80 वर्षीय वृद्ध हाथ जोड़े हुए आंखों में आंसू भरकर कोतवाली पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। सुखवीर पुत्र पलटू ट्यौढ़ी गांव का रहने वाला है। उसने कोतवाली में रोते हुए बताया कि उसके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर की बेटे की बहू, जिसे बेटा दो माह पहले शादी कर कहीं से लाया, वह आए दिन उसके साथ मारपीट करती है और उसे खाना भी नहीं खाने देती है। वह छोटे बेटे के साथ रहता है, लेकिन वहां पर भी उसे चैन से नहीं रहने देती है। शनिवार की सुबह पुत्रवधू ने सुखवीर के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसआई रमेश सिंधु का कहना था कि इस मामले मेें कार्रवाई की जाएगी और वृद्ध को न्याय दिलाया जाएगा।