{"_id":"5ac7ce894f1c1b051d8b4fd0","slug":"41523043977-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत रोड पर युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत रोड पर युवती से छेड़छाड़
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में बड़ौत रोड पर कार सवार दो युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के परिजनों ने दो युवकों को कार से उतार लिया और अंदर मकान में बंद कर जमकर पिटाई की। इस दौरान एक युवक का कान फट गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों युवक मौका पाकर भाग निकले। कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी।
शहर में शुक्रवार को बड़ौत रोड से एक युवती अपने घर जा रही थी। इसी दौरान युवती से कार में सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवती के परिजनों व आसपास के लोगों ने कार सवार युवकों को घेर लिया। परिजनों ने दो युवकों को कार से उतार लिया और अंदर घर में बंद कर पिटाई की। इस दौरान एक युवक का कान फट गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान मौका पाकर दोनों युवक भाग गए। लोगों ने उनकी पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं। इस मामले में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।