{"_id":"5ab94b4a4f1c1b2f4e8b4737","slug":"41522092874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज पर पैसा लेकर भागा दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याज पर पैसा लेकर भागा दुकानदार गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
बामनौली गांव का एक दुकानदार क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से एक करोड़ से अधिक पैसा ब्याज पर लेकर भाग गया था। सूचना पर पुलिस ने रविवार की रात में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।
बामनौली गांव निवासी संदीप पुत्र देवी चंद गांव में ही परचून की दुकान करता है। उसने गांव और आसपास के सैकड़ों लोगों से ब्याज पर एक करोड़ के लगभग रुपये लिए और फरार हो गया । इस संबंध में जनवरी 2018 में बामनौली के अमित नामक व्यक्ति ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । बाद में यह मामला तीन दिन पहले बड़ौत थाने को जांच के लिए भेजा। बड़ौत पुलिस ने रविवार की रात आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग कोतवाली बड़ौत में पहुंचे और पुलिस से हस्तक्षेप कर ब्याज पर दिए रुपये वापस दिलाने की मांग की।