फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तांत्रिक ने तंत्र विद्या में युवती का हाथ जलाया

तांत्रिक ने तंत्र विद्या में युवती का हाथ जलाया

Tue, 27 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने तंत्र विद्या में युवती का हाथ जलाया
बागपत।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में तांत्रिक ने तंत्र विद्या के दौरान एक युवती का हाथ जला दिया। बेहोशी की हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया । युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका हाथ भी काट सकता है। परिजनों ने कोतवाली में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
पुराना कस्बा बागपत निवासी बबलू ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी एक माह से बीमारी चल रही थी और मानसिक रूप से भी परेशान थी। 16 मार्च को वे बेटी को लेकर शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में रहने वाले तांत्रिक नौशाद के पास लेकर चले गए। तांत्रिक ने उनसे कहा कि वह लड़की को ठीक कर देगा। इसका इलाज करने में 20 हजार रुपये का खर्च होगा। इस पर परिजनों ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। तांत्रिक ने रात्रि नौ बजे लड़की और उसके परिजनों को अपने पास बुलाया और लड़की को अंदर कमरे में ले गया। परिजन कमरे के बाहर खड़े हो गए। तांत्रिक ने परिजनों ने कहा कि तंत्र विद्या के दौरान लड़की चीखे तो कई भी अंदर मत आना। तांत्रिक ने लड़की का हाथ दीये की लो के ऊपर रख दिया। थोड़ी देर में युवती का हाथ जलने लगा तो उसने चीखना शुरू कर दिया। काफी देर तक उसका हाथ दीये की लौ के ऊपर रहा। युवती दर्द सहन नहीं कर पाई और वह बेहोश हो गई। तीन घंटे बाद तांत्रिक कमरे से बाहर आया और परिजनों से कहने लगा कि युवती के अंदर से सारे भूत निकाल दिए हैं, अब इसे घर ले जाओ। परिजन युवती को घर ले आए। दो दिन तक जब युवती को होश नहीं आया तो वे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से युवती को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया । दिल्ली अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका हाथ भी काटना पड़ सकता है। इस संबंध में बबलू ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तांत्रिक नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ धारा 326 में रिपोर्ट दर्ज कराई । तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


होश में नहीं आई युवती
बागपत। तंत्र विद्या का शिकार हुई युवती कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बेहोशी की हालत में है। उसे थोड़ी देर के लिए होश आता है और कुछ बोलने का भी प्रयास करती है, लेकिन कुछ बोल नहीं पाती। उसके होश में आने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed