{"_id":"5aa97edc4f1c1b4d0a8b4e33","slug":"41521057500-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्प्रिट से तो तैयार नहीं की जा रही थी मिलावटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं स्प्रिट से तो तैयार नहीं की जा रही थी मिलावटी शराब
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ठाकुरद्वारा के मकान में मिलावटी और अवैध शराब के निर्माण के खेल में स्प्रिट के प्रयोग की आशंका है। मौके से शराब के दो केन बरामद हुए हैं, जिन्हें संभवत: स्प्रिट से तैयार किया। जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य का कहना है कि जांच चल रही है।
बुधवार को मिलावटी शराब बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब लाकर महंगे ब्रांड में मिलावट कर बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा यहां पर स्प्रिट का इस्तेमाल कर शराब बेचने की जानकारी भी आबकारी विभाग तक पहुंची है। जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य ने बताया कि मौके से दो केन ऐसी शराब पकड़ी गई है, जिसे लगता है कि स्प्रिट के माध्यम से तैयार किया। इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, शराब कंपनी के जीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी हरियाणा में शराब की बोतलें खरीदते थे। वहीं पर शराब को केन में भर लेते थे, ताकि बार्डर पर चेकिंग में पकड़े न जाएं। यह दर्शाया जाता था कि वह डीजल लेकर आ रहे हैं। शराब की केन को ठिकाने पर ले जाकर पानी के कैंपरों में भर लिया जाता है। सस्ती शराब को मिलावट कर पानी के कैंपरों के जरिए फिर बोतलों में भरकर इन पर महंगे ब्रांड के रेपर लगा दिए जाते थे। पेप्सी की 11 बोतलें भरी हुई मिली है, इससे जाहिर है कि पेप्पी की बोतलों में भी दुकान पर दारू बेची जा रही थी।
मुकदमा दर्ज, एक आरोपी को कोतवाली से जमानत
बागपत। आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी नरेंद्र को थाने से ही जमानत दे दी। आबकारी अधिनियम की धारा 60 में थाने से ही जमानत मिल जाती है।
विज्ञापन
सेहत के लिए खतरनाक है स्प्रिट से बनी शराब
बागपत। जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य ने बताया स्प्रिट बेहद तीव्र होती है। स्प्रिट के बराबर करीब छह गुना पानी मिलाने पर शराब बन जाती है। इस तरह की शराब पीने वाले व्यक्ति की आंखें तक जा सकती हैं। स्प्रिट की तीव्रता अलग-अलग होती है। बरामद शराब में किसी तीव्रता की स्प्रिट का इस्तेमाल किया गया है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
ये सामान हुए बरामद
बागपत। 42 पव्वे आरएस, 36 पव्वे देसी, 11 बोतल पेप्सी, 13 आरएस के खाली अद्धे, एक पेटी बोतल ओसी ब्लू, चार पव्वे ओसी ब्लू, नौ अद्धे मेक्डावल नंबर 1, एक पव्वा सिग्नेचर, 17 पव्वे आरसी, पांच बोतल मेक्डावल नंबर 1, आठ बोतल आरएस, तीन बोतल आरसी नंबर 1, एक बोतल व्हाइट एंड ब्लू, एक बोतल ब्लंडर, एक पेटी ब्लंडर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा 11 अद्धे आरएस खाली, 10 मेक्डावल, चार आईबी, चार खाली अद्धे के लेबल, 385 ढक्कन बरामद हुए हैं।