{"_id":"5a68e2a94f1c1b4f588b492f","slug":"41516823209-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन करने का आरोपी इरशाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन करने का आरोपी इरशाद गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना खादर से बालू खनन करने के आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की छापामारी के समय फरार हो गया था। पुलिस ने उसका रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर लिया था।
बागपत के पुराना कस्बा के यमुना खादर में पांच दिन पूर्व बालू का अवैध खनन हो रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छापामारी की थी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने खनन करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने खादर से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की थी। ट्रैक्टर के आधार पर पुलिस ने इरशाद निवासी मोहल्ला मिर्धानपुरा बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।