{"_id":"5a5903c74f1c1bfa408b47ce","slug":"41515783111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने विधवा का मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने विधवा का मकान खंगाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के ताले तोड़ हजारों की नगदी, जेवरात चोरी
बड़ौत। पट्टी मेहर में बृहस्पतिवार रात एक मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
कस्बे के पट्टी मेहर क्षेत्र की निवासी मंजू बृहस्पतिवार को अपने मायके मुरादनगर गई थी। शुक्रवार सुबह क्षेत्रवासियों ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हैं। जब वे घर आई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर यहां से सात हजार रुपये की नगदी, सोने के कानों के कुंडल, चेन, अंगूठी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए है। इसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में मंजू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।