{"_id":"5a4be2e94f1c1bbf2d8b4574","slug":"41514922729-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन की कालाबाजारी में रमाला के राशन डीलर समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन की कालाबाजारी में रमाला के राशन डीलर समेत दो पर मुकदमा
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला के राशन डीलर समेत दो लोगों द्वारा केरोसिन की काला बाजारी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्राली में लदे तेल के ड्रम को पकड़वाया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
रमाला गांव में ट्रैक्टर-ट्राली में 24 दिसंबर की शाम केरोसिन का 200 लीटर का ड्रम लादकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको कब्जे में ले लिया था तथा इसकी जानकारी आपूर्ति विभाग के अफसरों को दी । जांच पड़ताल में सामने आया कि राशन डीलर ने अपने साथी के साथ मिलकर केरोसिन की कालाबाजारी की है। इस मामले में आरोपी राशन डीलर तेजवीर के अलावा युवक सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक आरोपी को बचाने का आरोप
बागपत। ग्राम प्रधान के पति राजकुमार चौहान का कहना है कि मिट्टी का तेल एक ईंट भट्ठे पर ले जाया जा रहा था। आरोप है कि मिलीभगत से एक आरोपी को बचा दिया गया है। उधर थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास जो तहरीर आई है उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है।