{"_id":"5a2add794f1c1b156b8bb1cc","slug":"41512758649-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिटौरा में ट्रक ड्राईवर के तेजाबी हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिटौरा में ट्रक ड्राईवर के तेजाबी हमला, गंभीर
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिटौरा में ट्रक ड्राईवर पर तेजाबी हमला, गंभीर
चांदीनगर। घिटौरा गांव में रंजिश के कारण एक ट्रक ड्राईवर पर गांव के ही लोगों ने तेजाबी हमला कर दिया। वह बुरी तरह से झुलस गया। तेजाब डालकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
घिटोरा गांव निवासी राजू (50) ट्रक ड्राइवर है। वह घर पर अकेला ही रहता है। उसके दो लड़के अपनी मां के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। राजू से गांव के ही कुछ लोग किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। बुधवार की रात करीब दस बजे वह अपने मकान की गैलरी में सोया हुआ था। तभी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पीड़ित के मकान की ओर दौडे़ तो हमलावर उसके ऊपर तेजाब डालकर धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे राजू बुरी तरह से झुलस गया। पड़ोसियों ने उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के डर से ही उसकी पत्नी और बच्चे अपना घर छोड़कर फरीदाबाद में रह रहे हैं। उसकी पत्नी बिमलेश ने खेकड़ा थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।