फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहशत फैलाने के लिए मारी थी प्रमोद को गोली

दहशत फैलाने के लिए मारी थी प्रमोद को गोली

Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
दहशत फैलाने के लिए मारी थी प्रमोद को गोली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड पर प्रमोद शर्मा पर क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर मुख्य आरोपी सचिन उर्फ मिंटू निवासी खिरनी गली को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। अभी उसके तीन साथ फरार हैं।

गुराना रोड स्थित गली नंबर आठ में रहने वाले प्रमोद शर्मा पुत्र श्रद्धानंद शर्मा को चार बदमाशों ने 30 नवंबर को गोली मारकर घायल किया। उनकी पत्नी मोनिका वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव लड़ी थी। जबकि सचिन की मां अमरेश देवी भी सभासद का चुनाव लड़ रही थी। इस मामले में श्रद्धानंद ने चार लोगों को नामजद किया । इनमें सचिन उर्फ मोंटी और उसके दो भाई निवासी खिरनी मोहल्ला बड़ौत और वरुण निवासी नवयुग कॉलोनी को नामजद किया । कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया पुलिस सचिन उर्फ मोंटी पुत्र स्वर्गीय राकेश, जो इस घटना का मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया उन्होंने क्षेत्र में फैलाने के लिए प्रमोद पर गोलियां चलाई । इसमें से एक गोली सचिन ने और दूसरी गोली वरुण ने चलाई । पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर 12 बोर का तमंचा बरामद किया और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गिरफ्तार सचिन और फरार वरुण दिल्ली बस स्टैंड पर भी हुई फायरिंग के मामले में 307 और 302 में पहले भी जेल जा चुके हैं और हाल में जमानत पर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed