{"_id":"5a089d424f1c1b74698bb352","slug":"41510513986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बस स्टैंड के पास चोर तीन दुकानों में नकब लगाकर और शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बस स्टैंड पुलिस चौकी के नजदीक जैन हनुमान पाइप स्टोर के मालिक महेश गोयल शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर गए थे। जब रविवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में नकब लगी थी। दुकान से चोर चार हजार रुपये की नगदी, बिजली के मोटर, गीजर, पुराना पीतल, टंकी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये के लगभग बताई। इसके पास ओलिवर फैशन कपड़े की दुकान में भी नकब लगाकर चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। दुकान मालिक रवि जब रविवार की सुबह आया तो चोरी की वारदात की जानकारी मिली। बदमाश यहां से तीन हजार रुपये की नगदी, शर्ट, टाउजर, जींस, लोवर व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई। इसके अलावा बंद पड़े विनय पेट्रोल पंप पर स्थित दुकान गुप्ता फास्ट फूड के मालिक राकेश गुप्ता के यहां भी शटर तोड़कर चोर नमकीन, बिस्कुट, सिगरेट, सिलेंडर व अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार रुपये बताई। लगातार तीन दुकानों में चोरी की वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर वारदातों का खुलासा कराने की मांग की।