फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवर व जेठ ने की महिला की अस्मत लूटने की कोशिश

देवर व जेठ ने की महिला की अस्मत लूटने की कोशिश

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
देवर व जेठ ने की महिला की अस्मत लूटने की कोशिश
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की देवर और दो जेठ ने अस्मत लूटने की कोशिश की। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया उसका निकाह एक साल पहले हुआ । निकाह के समय दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हैं। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। कई बार दान दहेज दिए। पिछले कुछ दिन से 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की। उसका देवर और दो जेठ गलत नजर रखते हैं। कई बार अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं। उसने अपने पति और सास को इसकी जानकारी दी। आरोपियों ने उसको मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने उसको पीटकर अधमरा कर घर से निकाला। वह अपने मायके में रह रही है। आरोपी अभी भी तलाक देने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह भयभीत है। उसने सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस अफसरों ने उसको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed