फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तहसील गेट पर युवकों ने अधिवक्ता की जमकर की धुनाई

तहसील गेट पर युवकों ने अधिवक्ता की जमकर की धुनाई

Thu, 22 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
तहसील गेट पर युवकों ने अधिवक्ता की जमकर की धुनाई
बड़ौत (बागपत)। तहसील गेट पर बाइक की टक्कर लगने से गुस्साए दो युवकों ने एक अधिवक्ता की पिटाई कर डाली। आरोप है कि उससे हमलावर दस हजार रुपये भी छीनकर ले गए। घटना से आक्रोशित साथी वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता शकील अहमद पुत्र रहमूदीन मुस्तानी बड़ौत के रहने वाले हैं और तहसील में अधिवक्ता हैं। वे बाइक से तहसील से बाजार की ओर जा रहे थे, जब वे तहसील गेट पर पहुंचे तो उधर से आ रहे युवकों की बाइक उनसे टकरा गई। इस लेकर हुई कहासुनी के बाद उक्त दोनों युवकों ने शकील की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अन्य साथी वकील घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिनको देख हमलावर मौके से भाग निकले। आरोप है कि हमलावर अधिवक्ता के 10 हजार रुपये भी निकाल ले गए। बाद मेेें अधिवक्ता शकील को लेकर कोतवाली पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। घायल अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार व पूर्व बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की। कहा कि हमलावरों की गिरफ्तार न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed