फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   39 people were free Fajullapur kiln

फैजुल्लापुर भट्ठे पर 39 लोगों को कराया मुक्त

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
39 people were free Fajullapur kiln
बागपत डीएम से शिकायत करने भट्टा मजदूर - फोटो : amar ujala
बागपत। फैजुल्लापुर भट्ठे पर संभल जनपद के 39 लोगों को बंधक बनाकर मजदूरी करने का मामला प्रकाश में आया है। भट्ठे से बंधन मुक्त होकर कलक्ट्रेट पहुंचे एक परिवार ने आपबीती बताई। इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा। अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सभी मजदूरों को बंधक मुक्त कराया है।
विज्ञापन


ओमबीर सिंह निवासी रसूदपुर थाना गन्नौर जनपद संभल अपनी पत्नी निशा, भाभी नीरज के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। आरोप लगाया कि उनके जनपद के 39 महिला और पुरुषों को फैजुल्लापुर भट्ठे पर बंधक बनाया हुआ है। हथियारों के बल पर उनसे मजदूरी कराई जा रही है। किसी को भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। खर्च के लिए मानदेय मांगा था, लेकिन मालिकों के लोगों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। भट्ठे से जाने पर धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत उनके लोगों ने एससी, एसटी आयोग में भी की हुई है। आयोग से प्रशासन को मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हुए है। पीड़ितों ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र देकर उन्हें मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है। लेबर इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया था, उन्होंने भट्ठे से भी परिवार को बंधनमुक्त करा दिया है।

विज्ञापन


महिलाओं के साथ करते थे अभद्रता
कलक्ट्रेट में ओमबीर के साथ पहुंची महिला निशा और नीरज ने बताया कि भट्ठा मालिक के लोग हथियारों के बल पर उनके क्वाटरों में घुस जाया करते थे। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करते थे। यह ही नहीं उनके पति के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed