{"_id":"5c4f5e78bdec222c57232de9","slug":"31548705400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों पर जानलेवा हमला, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों पर जानलेवा हमला, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल-लहचौड़ा मार्ग पर रविवार की शाम तीन पशु व्यापारियों पर चार युवकों ने जानलेवा हमला किया। इससे दो पशु व्यापारी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर 31 हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी ।
रटौल निवासी महराज पुत्र इकबाल, गुलजार पुत्र शहीद और महराज पुत्र मोहम्मद अली रविवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर लहचौड़ा में भैंस खरीदने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वे रटौल-लहचौड़ा मार्ग पर पहुंचे तो चार युवकों ने हथियारों केे बल पर उन्हें रोक लिया। उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। धारदार हथियार से गुलजार व महाराज को गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उनसे 31 हजार रुपये लूट ले गए। घायलों ने रटौल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। उन्होंने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। व्यापारियों के साथ मारपीट की गई है। लूट का आरोप गलत है।