{"_id":"5c27c95bbdec2256f16bffb0","slug":"31546111323-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर व्यापारी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर व्यापारी से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नवीन गुड़ मंडी से गुड़ मसाला और सुखलाई बेचने वाले व्यापारी से शुक्रवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1200 रुपये की नगदी लूट ली। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। लूट के विरोध मेें गुड़ व्यापारियों ने शनिवार को हड़ताल कर सुरक्षा की मांग कर प्रदर्शन किया।
सुधीर जैन पुत्र देवेंद्र जैन बड़ौत के रहने वाले हैं। वे नवीन गुड़ मंडी में गुड़ मसाला और सुखलाई बेचने का काम करते हैं। वे शुक्रवार शाम साढे़ सात बजे मंडी से बाइक पर अपने घर जा रहे थे। जब वे मंडी व बिनौली रोड पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद तमंचे के बल पर 1200 रुपये और कागजात लूट लिए। लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
इस लूट की जानकारी शनिवार की सुबह व्यापारियों को लगी तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। गुड़ खांडसारी ग्रेन मचेंर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल ने कहा कि मंडी व्यापारियों के साथ पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस कुछ दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था करती है, फिर पुराना रवैया चालू हो जाता है। इतना ही नहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है, मंडी में दो चौकीदार डंडे लेकर घूमते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुरक्षा नहीं की गई और वारदात का खुलासा नहीं किया गया तो पुन: बैठक कर मंडी मेें हड़ताल शुरू कर देंगे। इसमें सुदर्शन, विक्रम, रामप्रकाश, सुभाष, सत्य कुमार, योगेश, हरिओम शर्मा, श्रीराम, विमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
46 हजार राजस्व का नुकसान हुआ
इस संबंध में मंडी सचिव ओएस बाना का कहना था कि व्यापारी की सुरक्षा के लिए एसडीएम को अवगत कराया है, एसडीएम ने सीओ से बातचीत की है। बताया कि एक दिन मंडी मेें हड़ताल के चलते 46 हजार रुपये राजस्व की हानि हुई है। इस संबंध में कोतवाल संजीव का कहना था कि बाइक में भिड़ंत का मामला हुआ था, यह मामला लूटपाट का नहीं है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।