{"_id":"5bfef183bdec2241ae4f556e","slug":"31543434627-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमीन के हत्यारोपी की गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसमीन के हत्यारोपी की गिरफ्तार करने की मांग
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निवाड़ा की आसमीन हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एसपी से मिले। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है। एसपी ने जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
परिजनों ने एसपी को बताया कि नैथला गांव के जंगल में आसमीन पुत्र बलजीत उसके ही प्रेमी अजय निवासी मथलौड़ा हरियाणा ने गला दबाकर हत्या की। 22 नवंबर को कृष्ण सिंह के खेत में आसमीन का शव पड़ा मिला। पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को आरोपी प्रेमी ने मृतका के पिता व भाई को गोली से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पा रही है। जबकि आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दे दिया । आरोपी का कोई ठिकाना नहीं है। वह ठिकाने बदलता रहता है। उसने जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें बलजीत, उस्मान आदि रहे।
वहीं लुहारी गांव निवासी मोनू पुत्र तेजपाल ने एसपी को बताया कि वह चाचा माम चंद और महक सिंह के हिस्से के मकान में परिवार सहित रहता है। चाचा को चार लाख रुपये भी दे रखे हैं। चाचा ने गांव के ही एक व्यक्ति को मकान बेचा। 18 नवंबर को गांव के चार लोगों ने उसके घर की दीवार तोड़ दी। घर में आग लगा दी। इसमें काफी सामान जल गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने गांव के ही सत्यपाल, विनोद, पिंदर, गोधू के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले घूम रहे हैं और परिवार को मारने की धमकी दी। एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर बाला, संगीता, राधिका, सुरेशो, सुखपाल, तेजपाल, शौकीन आदि रहे।