फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृष्णा नदी में बहता मिला लापता किसान का शव

कृष्णा नदी में बहता मिला लापता किसान का शव

Fri, 26 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नदी में बहता मिला लापता किसान का शव
दाहा/दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में तीन दिन से लापता 55 वर्षीय किसान का शव कृष्णा नदी में बहता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर शव नदी में मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी अरविंद पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश ने बताया कि तीन दिन पहले उसका भाई रामबीर (55) भैंसा बुग्गी लेकर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। भैंसा बुग्गी खेत में खड़ी मिली । परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को किसान रामबीर का बेटा सचिन अपने दोस्त के साथ कृष्णा नदी के पास उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नदी में लाश बहती दिखाई दी। उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त बेटे सचिन ने अपने पिता रामबीर के रूप में की। किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर में कहा उसका भाई तीन दिन पहले खेत से लापता हो गया । बृहस्पतिवार को उसका शव कृष्णा नदी में मिला। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि नदी में किसान का शव मिला है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed