फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गवाह को धमकाने का आरोप, एसपी से शिकायत

गवाह को धमकाने का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 26 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
गवाह को धमकाने का आरोप, एसपी से शिकायत
बागपत। महावतपुर बावली गांव निवासी शिवराज सिंह ने एसपी को बताया कि उसका बेटा दिनेश 29 सितंबर को अपने साथी अमित के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। जब वे बिनौली गांव में गेट के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। दिनेश को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि बुधवार को दुर्घटना का गवाह अमित अपने दोस्त नितिन निवासी बासौली के साथ मेरठ से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जब वह बिनौली में पहुंचा तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे रोका और जबरन अपने घर के अंदर ले गए। वहां मौजूद दरोगा ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया। झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसमें मास्टर सोराज, बेगराज सिंह, वीरपाल सिंह, मास्टर कृष्णपाल, राज सिंह, सहंसरपाल, अमित, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed