फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक के बेटे पर हमला

हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक के बेटे पर हमला

Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक के बेटे पर हमला
बागपत।
विज्ञापन

चमरावल रोड पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक के बेटे एवं बीए के छात्र पर 12-13 युवकों ने हमला बोल दिया। सिर में ईंट लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुराना कस्बा निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक राकेश चौधरी ने बताया कि उसका बेटा आकाश चौधरी सम्राट पृथ्वी राज डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मंगलवार को कॉलेज में उसका बीए तृतीय वर्ष के छात्र से पानी पीने को लेकर विवाद हो गया । कॉलेज की छुट्टी होने पर छात्र आकाश घर के लिए चला गया। जब वह चमरावल रोड पर पहुंचा तो आरोपी छात्र 12-13 युवकों को साथ लेकर वहां पहुंचे और आकाश को घेर कर हमला बोला। उसकी लात घूंसों से पिटाई की। सिर में ईंट लगने से छात्र गंभीर घायल हो गया। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल छात्र ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


देवरानी से फूंकनी से आंगनबाड़ी सहायक को पीटा
बागपत। गाधी गांव में देवरानी के घर में आटा लेने गई आंगनबाड़ी सहायक पुष्पा का देवरानी के साथ विवाद हो गया। देवरानी ने फूंकनी से पुष्पा की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। घायल ने कोतवाली में आरोपी देवरानी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। देवरानी उससे कई दिन पूर्व उधार आटा ले गई थी। वह उधार दिया गया आटा लेने गई थी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed