{"_id":"5b538f6e4f1c1b4b748b652a","slug":"31532202862-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनुमा से बनी सुमन, प्रेमी से रचाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुशनुमा से बनी सुमन, प्रेमी से रचाई शादी
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव की विवाहिता ने धर्म परिवर्तन कर शिव मंदिर में प्रेमी से शादी की। अब वह खुशनुमा से सुमन बन गई है। शनिवार को दोनों ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती के मायके व ससुराल वालों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। पहले पति ने युवती को तलाक देने से मना कर दिया।
बागपत के ईदगाह मोहल्ला निवासी खुशनुमा का निकाह तीन साल पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव निवासी सलीम के साथ निकाह हुआ । खुशनुमा ने बताया कि निकाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। पांच महीने पहले चौहल्दा निवासी सुशील से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। दो जुलाई को वह ससुराल से भागकर प्रेमी सुशील के पास पहुंच गई। उसने अमर कॉलोनी दिल्ली के शिव मंदिर में धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी रचा ली। वह खुशनुमा से सुमन बन गई। दोनों ने कई दिन तक रेलवे स्टेशन, फुटपाथ पर रात गुजारी। शनिवार को दोनों कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से कहा कि साहब मैने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। ससुराल वाले हमारी जान के दुश्मन बन गए। मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। दोनों को पुलिस ने एसडीएम विवेक कुमार यादव के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने युवती के परिजनों और ससुराल वालों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की। पहले पति ने युवती को तलाक देने से इंकार कर दिया। अभी दोनों कोतवाली में मौजूद हैं। पुलिस जांच में जुटी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। मायके और ससुराल वालों से बातचीत की जा रही है। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।