फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सलावतपुर खेड़ी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

सलावतपुर खेड़ी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सलावतपुर खेड़ी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर तेजाबी हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सलावतपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था क 20 जून को तीन लोगों ने साहब सिंह के पिता के ऊपर तेजाब डालकर जला दिया था। उसकी पुत्रवधू सुधा ने खेकड़ा थाने पर अमरदीप, हरेंद्र, राजा उर्फ बेनाम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन खेकड़ा पुलिस ने आज तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनसे एक कान खराब हो गया है। इसी सदमे में घायल के बड़े भाई रामबीर की 24 जून को मौत हो गई। आरोपी गांव में खुले घूम रहे है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें सुधा, किरण, मुन्नी, पूजा, प्रीति, उषा, निर्मला, रविंद्र सिंह, कृष्णपाल, अंकित, संदीप, पप्पू, विक्रम, राजकुमार, नवाब, गोविंद, टीकम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed